
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी निवासी वन विभाग से रिटायर्ड महिला कर्मचारी के खाते से साइबर ठग ने 9 लाख 80 हजार रूपये उड़ा लिए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गुरूवार दोपहर में प्रतिमा श्रीवास्तव 69 वर्ष निवासी एमआर फोर रोड एसबीआई बैंक के सामने लेवर चौक यादव कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वन विभाग से रिटायर्ड है, भारतीय स्टेट बैंक शाखा कमला नेहरूनगर में उसका अकाउण्ट है। उसके मोबाइल नम्बर पर उसके बैंक खाते से 4 लाख 90 हजार रूपये कटने का मैसेज आया, उसने एसबीआई बैंक जाकर पता किया बैंक वालों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, सायबर हेल्प नम्बर 1930 पर सूचना दी।
पिन बदला फिर पुन: उड़ गई रकम-
पीडि़ता के मुताबिक वे एसबीआई बैंक गयी थी जहां उसने एटीएम का पिन बदल करके 2 हजार रूपये निकाली थी तब उसके अकाउण्ट में कुल 6 लाख 88 हजार रूपये शेष दिख रहे थे। पुन: उसके मोबाइल में 4 लाख 90 हजार रूपये कटने का मैसेज आया, बैंक जाकर पता करने पर बैंक कर्मचारियों ने बताया कि आपके आईसीआईसीआई बैंक के खाते में रूपये ट्रांजेक्शन होना बताया, वह आईसीआईसीआई बैंक कमला नेहरू शाखा जाकर पता की बैंक वालों ने चैक कर बताया कि उनके बैंक में कोई भी पैसा नहीं आया हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक उसके बैंक खाते से आनलाईन 9 लाख 80 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन कर लिया है।
