भोपाल में बुजुर्ग दंपति 97 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, गहने गिरवी रखकर ठगों को दिए 22 लाख रुपये

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग दंपति को करीब 97 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया और उनसे 22 लाख रुपए ठग लिए गए।

मामला कोलार इलाके के बीमा कुंज का है। आरोप है कि 19 मई को 65 साल की सुवर्णा लक्ष्मी को वीडियो कॉल आया। कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट होने की बात कही।

इसके बाद जालसाजों ने उन्हें एक कथित CID अधिकारी और जज से भी वीडियो कॉल पर बात कराई। दंपति को डराया गया कि उनके बैंक खाते से करोड़ों का लेन-देन हुआ है और वे एक बड़े केस में फंस गए हैं।

9 जून को कथित जज ने संपत्ति सीज होने का डर दिखाकर 22 लाख रुपए जमा कराने को कहा। परिवार ने सोना गिरवी रखकर रकम ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दी।

सुवर्णा का आरोप है कि उन्हें 23 जुलाई तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। बाद में ठगी का एहसास हुआ और परिवार ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

वृद्धाश्रम में आगजनी और तोडफ़ोड़, हॉल में रखा सामान जला, संचालक का मुंह बांधकर जीरापुर के पास छोड़ा

Wed Aug 26 , 2026
खिलचीपुर। श्मशान परिसर स्थित वृद्धाश्रम में आगजनी और तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है. आग से वृद्धाश्रम के एक हॉल में रखे कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गए. अंदर बने तीन लेट-बाथरूम में भी तोडफ़ोड़ की गई है. वृद्धाश्रम और श्मशान की देखरेख करने वाले न्यायालय के […]

You May Like