नर्मदापुरम। विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 जून गुरुवार को नर्मदापुरम के साईं कृष्णा रिसॉर्ट में आयोजित होने वाली “प्रोफेशनल मीट एवं प्रबुद्ध समागम” की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक एवं सुहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों सुशासन,सेवा,गरीब कल्याण,आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया,मेक इन इंडिया,स्वास्थ्य,शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे में हुए ऐतिहासिक सुधारों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग और प्रोफेशनल समुदाय तक पहुँचाने का उद्देश्य इस कार्यक्रम में है।निरीक्षण के दौरान सुहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला,महामंत्री प्रसन्न हरने,जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे,विवेक गौर, जिला संयोजक सोशल मीडिया गजेन्द्र चौहान,सह संयोजक राहुल ठाकुर,एवं केशव उर्मिल उपस्थित रहे।
