पहलगाम हमले पर कांग्रेस ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक

पहलगाम हमले पर कांग्रेस ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादी हमले के मद्देनजर पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की गुरुवार को आपात बैठक बुलाई है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया “पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के मद्देनजर कल, गुरुवार 24 अप्रैल को प्रातः 11 बजे 24, अकबर रोड पर कांग्रेस कार्यसमिति की आपातकालीन बैठक होगी।”

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों पर भारी गोलीबारी कर हमला किया जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ ही 28 लोगों की मृत्यु होने की खबर है। इस हमले के बाद दिल्ली, मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर में इससे पहले बड़ा आतंकवादी हमला 2019 में पुलवामा में हुआ था।

Next Post

पहलगाम आतंकी हमला: विहिप का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन 25 को

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) विश्व हिंदू परिषद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ शुक्रवार यानी 25 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विहिप की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार वीएचपी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने जम्मू-कश्मीर […]

You May Like