
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लगता है कि जीतू पटवारी का संतुलन गड़बड़ा गया है, जिसकी ओर दिग्विजय सिंह ने भी उज्जैन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशारा किया था।
डॉ. बाजपेयी ने आरोप लगाया कि पटवारी को हर मुद्दे में केवल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ही दिखाई देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद उन्हें लगता है कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में डूबती नाव को इसी सहारे से बचाया जा सकता है।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि जब पार्टी अध्यक्ष का यह हाल है तो संगठन के अन्य नेताओं की स्थिति क्या होगी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर पार्टी पर हमला बोला।
