गैस सिलेण्डर किल्लत को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन 

जबलपुर। मस्ताना चौक रांझी में गैस सिलेण्डर की किल्लत एवं बढ़े हुए दामों को लेकर युवा कांग्रेस केंट अध्यक्ष एड.सौरभ सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष एड.सौरभ सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से आमजन त्रस्त हो गया है ऊपर से प्रति सिलेंडर 60/- रूपये की वृद्धि एक बार में कर वी गई है। लोग एजेंसी के चक्कर काट-काटकर परेशान है। इसी को लेकर चौक में सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया गया। जहां देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत विश्वगुरू बनने की राह पर है लेकिन भारत की जनता गैस की लाईन में लगने का मजबूर है। यहां भारत की आत्म निर्भरता में कमी दिखाई दे रही है। प्रदर्शन में राजेश यादव (पूर्व पार्षद), मनोज लोधी, एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, आशु वत्स, सोनू कुकरेले, इंद्रजीत कुशवाहा, महिला नेत्री रीना विश्वकर्मा, देवेन्द्र शर्मा, रमेश बोहित, सुरजीत यादव, प्रियांश कुशवाहा, निर्मल चंद्र जैन, के. के. मिश्रा, जग्गू विश्वकर्मा, टीटू जग्गी, हर्ष रैकवार, गुलशन कुशवाहा, सतीश ठाकुर, सचिन सेन, विनोद राठौर, कमलेश चौधरी, राहुल चौधरी, अनिल सोनकर, मनीष बेन, प्रवीण चौधरी, राजेश गुप्ता, लालू राजभर, संदीप कोल, सुमित यादव, अनुराग विश्वकर्मा, रूपेश यादव, सौरभ पटेल, अमी कुशवाहा, शुभम् कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, बाबू मराठा, बबलू यादव, आशु चौधरी, लकी कोल, रजनीश कुशवाहा, अजय कुशवाहा, सौरभ बेन, लॉयन, सिद्धार्थ सेन, निहाल, अनुराग शुक्ला, प्रियांश दीवान सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

Next Post

कप्तानी में बदलाव के बीच आयरलैंड करेगा भारत की टी-20 सीरीज की मेजबानी

Thu Mar 19 , 2026
डबलिन, 19 मार्च (वार्ता) आयरलैंड जून में भारत के साथ एक छोटी टी-20 सीरीज की मेजबानी करेगा। यह सीरीज इंग्लैंड में जुलाई में होने वाले सफेद गेंद दौरे से पहले खेली जायेगी। आयरलैंड ने आज इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ चल रही बातचीत की पुष्टि की। […]

You May Like