पांढुरना: महाराष्ट्र पुलिस की तरह ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी बीते दिवस नगर के कब्बाडी के मोहल्ले के एक चोर युवक को पकड़ अपने साथ ले गई है,इन्हें इसी मोहल्ले में रहने वाले एक अन्य युवक की भी तलाश है,बताया जा रहा है कि इन युवकों ने छत्तीसगढ़ के सराफा व्यापारी से तीन करोड़ के सोने चांदी के आभूषण चुरा लाए थे।उल्लेखनीय है कि नगर के शास्त्री वार्ड के कब्बाडी मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवकों द्वारा पडोसी राज्य महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ के लोगों के घरों से चोरी कर उस सामग्री को यहां के व्यापारियों को औने-पौने दामों में बेच देते है,जिसके चलते ही कम समय में यहां के कई नामचीन व्यापारी लाखों करोड़ों के चल अंचल संपत्ति के मालिक बन बैठे है।
हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा इसी कब्बाडी मोहल्ले के तीन युवकों को पकड़ अपने साथ ले गई थी,इन तीन युवकों ने नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोरडोंगरी के युवक के साथ मिलकर महाराष्ट्र के केलवद,नरखेड,जलालखेडा आदि जगहों पर रहने वाले लोगों के घरों से सोने,चांदी के आभूषणों के साथ ही कृषकों के खेतों से उनकी कृषि उपज गेहूं,तुअर,कपास चोरी कर पांढुरना लाते हुए यहां के व्यापारी को बेच दिया था,महाराष्ट्र पुलिस द्वारा तो इन चोरों के साथ ही इस कार्य में उपयोग करने वाली एक पिकअप तथा एक बाइक भी जप्त कर इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें जेल तो भेज दिया।
लेकिन पांढुरना के जीन सराफा तथा गल्ला व्यापारियों के यहां से चोरी का लगभग 45 लाख रुपयों का माल जप्त किया उन व्यापारियों पर पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई इस बात को लेकर कई तरह के अटकले लगाई जा रहीं है।वहीं बीते दिवस छत्तीसगढ़ की पुलिस ने पांढुरना नगर के इसी कब्बाडी मोहल्ले से चरण नामक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई,बताया जा रहा है चरण तथा एक अन्य युवक ने महाराष्ट्र के वरुड तथा मोर्शी के युवकों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के सराफा व्यापारी के दुकान से तीन करोड़ के सोने चांदी के आभुषण चोरी कर लाए थे,पूर्व में छत्तीसगढ पुलिस ने इन चोरों के घरों से लाखों रूपयों के सोने चांदी के आभूषण भी जप्त कर लिए थे।
