देवसर-चितरंगी में गूंजे शहनाई के सुर, 150 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सिंगरौली : जिले के देवसर और चितरंगी क्षेत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां कुल 150 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। जनपद पंचायत चितरंगी में आयोजित समारोह में करीब एक सैकड़ा जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जबकि जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत नगर परिषद बरगवां के सामुदायिक केंद्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

चितरंगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री राधा सिंह शामिल हुईं। वहीं देवसर में आयोजित समारोह में विधायक राजेंद्र मेश्राम, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह की उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

यह न केवल बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में समानता और समरसता का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद पंचायत देवसर के सीईओ संजीव तिवारी के नेतृत्व में किया गया। उनकी देखरेख में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी देवेन्द्र द्विवेदी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा, अनुराधा सिंह मरकाम, पूर्व विधायक सुभाष रामचरित्र सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

कसर पहाड़ में सुलग रही आग: वन्यजीवों पर संकट

Mon Apr 20 , 2026
सिंगरौली: गोरबी वन विभाग रेंज अंतर्गत कसर पहाड़ में बीते शनिवार से लगी आग अब भी सुलग रही है, जिससे जंगल का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगातार फैल रही है, लेकिन इसे बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई ठोस प्रयास […]

You May Like