कसर पहाड़ में सुलग रही आग: वन्यजीवों पर संकट

सिंगरौली: गोरबी वन विभाग रेंज अंतर्गत कसर पहाड़ में बीते शनिवार से लगी आग अब भी सुलग रही है, जिससे जंगल का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगातार फैल रही है, लेकिन इसे बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं।

आग के कारण वन्यजीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभागीय अमला मौके पर सक्रिय नहीं हुआ। ऐसे में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो नुकसान और बढ़ सकता है।

Next Post

महिला सम्मान के मुद्दे पर सियासी लामबंदी, भोपाल में 25 हजार महिलाओं की पदयात्रा का ऐलान

Mon Apr 20 , 2026
भोपाल: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन प्रस्ताव संसद में पारित न होने के मुद्दे ने अब सियासी रंग पकड़ लिया है। इसी के विरोध में राजधानी भोपाल में बड़े स्तर पर महिला पदयात्रा आयोजित करने की तैयारी है, जिसे महिला अधिकार और सम्मान की लड़ाई के रूप में प्रस्तुत […]

You May Like