सतना : जिला चिकित्सालय के नैदानिक केंद्र में बुधवार को बी ए 800 नामक मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया. भोपाल से आई टीम ने मशीन को इंस्टॉल करने के साथ ही उसका परीक्षण करके भी देखा. अगले महीने की पहली तारीख से उक्त मशीन ऑपरेशनल हो जाएगी.प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला चिकित्सालय के नैदानिक केंद्र में बी ए 800 नामक जांच मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया. भोपाल से आई टीम ने मशीन का इंस्टालेशन पूरा करने के साथ ही उसका परीक्षण करके भी देखा. इसी कड़ी में नैदानिक केंद्र में पदस्थ टेक्रीशियंस को मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
बताया गया कि बायोकेमिस्ट्रिी विधा से संबंधित बीए 800 मशीन रक्त की जांच के लिए 1 सितंबर से उपलब्ध होगी. इस मशीन में एक बार में ही कुल 800 रक्त के नमूने डाले जा सकेंगे. जिसकी जांच रिपोर्ट महज घंटे भर में ही प्राप्त हो जाएगी. यदि मरीज के लिहाज से बात की जाए तो उक्त मशीन एक बार में कुल 120 मरीजों की जांच रिपोर्ट निकाल कर दे देगी. इस मशीन के सुचारु होने पर एक ओर जहां रक्त के नमूनों की जांच में खासी तेजी आएगी. वहीं दूसरी ओर रक्त के जिन नमूनों को जांच के आऊटसोर्स कर बाहर भेजना होता था, अब वह जांच भी यहीं पर हो जाएगी.
