बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत और 10 घायल, धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने की थी तैयारी

ग्वालियर। बागेश्वर धाम में आज टेंट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लगभग 10 लोग घायल हो गए। तेज हवा या निर्माण में कमी के कारण टेंट गिरा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में आरती में शामिल हो रहे थे। उसी दौरान, तेज हवा या निर्माण में खामी के चलते एक भारी टेंट अचानक गिर पड़ा। कुछ लोग टेंट के नीचे दब गए और वहां अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान टेंट को खड़ा करने के लिए लगाए गए एक लोहे के रोड में एक श्रद्धालु की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन और धाम प्रबंधन समिति ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतक का नाम श्याम लाल कौशल है और उनकी उम्र 50 वर्ष थी। वह अयोध्या के रहने वाले थे लेकिन उनका मूल गांव उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में है। इनके साथ आसपास रहने वाले परिवार के और भी सदस्य यहां पहुंचे थे।

*धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के लिए सजा गढ़ा गांव*

बागेश्वर धाम पर चार जुलाई को हजारों की संख्या में देश विदेश के श्रद्धालु जुटेंगे क्योंकि चार जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है और चार जुलाई से गुरुपूर्णिमा तक धाम पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

Next Post

सेवा सहकारी समिति जरौंहा उपार्जन के लिए ब्लैक लिस्टेड

Thu Jul 3 , 2025
सतना।सेवा सहकारी समिति जरोहा मनकिशर में किसानों की उपार्जन राशि गबन करने के दोषी व्यक्तियों की जमीन नीलाम कर वसूली की जाएगी।कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देश पर एस डी एम रामनगर डा आरती सिंह ने जारी किया इश्तहार। 28 जुलाई को इन दोषियों की जमीन की सार्वजनिक नीलामी की […]

You May Like