
इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में चोरों ने एक घर के बाहर रखी जानवरों की दवाइयों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है.
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि फरियादी 22 वर्षीय कार्तिक तंवर पिता राजेश तंवर निवासी 470, पुराना एमजी रोड थाने के पीछे की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी के घर के बाहर रखी जानवरों की दवाइयां कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
