मप्र महिला कांग्रेस का आक्रोश: हिमंत बिस्वा सरमा की अमर्यादित टिप्पणी की निंदा, माफी की मांग को लेकर पुतला दहन

भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की “अमर्यादित और अपमानजनक” टिप्पणी न केवल एक वरिष्ठ जननेता की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और सम्मानजनक संवाद की संस्कृति पर भी आघात करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग संकीर्ण और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, जो अत्यंत निंदनीय है।

इस अवसर पर महक राणा, रूपाली शर्मा, गीता जाटव, माया विश्वकर्मा, गंगा बिलाला, निधि शर्मा, सरोज गुजरे, लता देवरे, शोभा चाँहदे और गीता चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

महिला कांग्रेस ने दोहराया कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, उनका संघर्ष “सड़क से सदन तक” जारी रहेगा।

Next Post

चावल, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Wed Apr 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव चढ़ गया। दालों में भी तेजी रही। गेहूं में नरमी देखी गयी जबकि चीनी की कीमत लगभग अपरिवर्तित रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 22 […]

You May Like

मनोरंजन