गौसेवा की मिसाल: चाटूखेड़ा के युवाओं ने 500 से अधिक बेसहारा गायों के लिए बनाया सुरक्षित आश्रय

राजगढ़। जिले के चाटूखेड़ा कस्बे के युवाओं द्वारा गौसेवा का बीड़ा उठाते हुए गौवंश के लिए चारा-पानी के साथ ही ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था की है.

करीब 15 दिनों में यहां 40 से अधिक युवाओं ने मिलकर 500 से अधिक बेसहारा गायों के लिए सुरक्षित आश्रय, चारा-पानी, चिकित्सकीय देखभाल और ठंड से बचाव की व्यवस्था की है.

यह किसी संस्था या सरकारी योजना से नहीं, बल्कि युवाओं द्वारा स्वयं आगे आकर गौसेवा का कार्य किया जा रहा है. युवाओं ने आपसी सहयोग कर गायों के लिए सुरक्षित बाउंड्री बनवाई, ताकि वे खुले में भटकने और हादसों से बच सके. इसके साथ ही चारा और पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की.

ठंड से बचाव हेतु पर्दे एवं अलाव की व्यवस्था

ठंड बढऩे पर युवाओं ने अपने स्तर पर छाया, पर्दे और अलाव की व्यवस्था की, ताकि रात के समय गाय ठंड से बीमार न पड़ें. परिसर की सफाई, गोबर उठाने और बीमार,घायल गायों की देखभाल की भी जिम्मेदारियां संभाली.

युवा कमल सोंधिया, गोरीलाल दांगी, श्याम सोंधिया, भगवान सिंह दांगी, रामकरण सोंधिया, आकाश सोंधिया, पवन दांगी, महेंद्र जयसवाल, सुनील दांगी, जगदीश दांगी, ईश्वर सोंधिया, हरिओम सोंधिया, टिंकू भिलाला, मनीष भिलाला, गोविंद सोंधिया, शिवराज सोंधिया, कपिल कारपेंटर, ब्रजमोहन सोंधिया, विशाल सोंधिया, पंकज दांगी, अरविंद सोंधिया, गुलाब सिंह प्रजापति, रामबाबू दांगी पटेल, दीपक सोंधिया, दीपक जयसवाल, कान्हा सोंधिया, अजय शर्मा, एलकार सोंधिया, कबीर सोनी, ब्रज सोंधिया काका, विवेक अग्रवाल, टिन्नू अग्रवाल, नितिन कारपेंटर, राजू जयसवाल, प्रकाश भिलाला, पवन सोनी, सुरेंद्र सोंधिया, अंकित शिवहरे, राजू सोंधिया, पाटन, विक्रम सोंधिया, शिवम भिलाला, श्याम सिंह सोंधिया, संतोष भिलाला, ब्रज मोहन सोंधिया, रामनारायण दांगी, चोथमल दांगी, ब्रज मोहन दांगी, बंटी वर्मा, रामेंद्र सोंधिया सहित 40 से अधिक युवा लगातार रात-दिन गौसेवा में लगे हुए है.

युवाओं का कहना है कि अभी यह पूरी व्यवस्था स्वैच्छिक सहयोग से चल रही है. उनकी मांग है कि पंचायत और प्रशासन आगे आए और यहां स्थायी गौशाला की स्थापना में मदद करे, क्योंकि चाटूखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में फिलहाल ऐसी कोई स्थायी सुविधा उपलब्ध नहीं है. यदि सरकारी स्तर पर सहयोग मिल जाए, तो यह व्यवस्था लंबे समय तक सुचारू रूप से चल सकेगी और गायों को भविष्य में भी परेशानी नहीं होगी. इस पहल से प्रेरित होकर नागरिकों द्वारा कुछ न कुछ सहयोग दिया जा रहा है.

 

 

Next Post

जापान के शिमाने प्रांत में भूकंप के झटके

Tue Jan 6 , 2026
टोक्यो, 06 जनवरी (वार्ता) जापान के शिमाने प्रांत में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी है। मौसम एजेंसी ने भूकंप की शुरुआती चेतावनी जारी की। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं […]

You May Like