टोक्यो, 06 जनवरी (वार्ता) जापान के शिमाने प्रांत में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी है।
मौसम एजेंसी ने भूकंप की शुरुआती चेतावनी जारी की। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
