भिंड: पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने थाना गोहद चौराहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान थाने के अभिलेख का अवलोकन किया व थाने में लगे सभी सीसीटीवी, जप्त रखे वाहनो को चेक किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान गश्त पाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को चेक किया गया। थाने के 100 डायल के नोडल पॉइंट व एफ़आरवी बुक को भी चेक किया गया । पुलिस अधीक्षक डॉ यादव ने बताया कि वे कभी भी, किसी भी थाने में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं, कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
