खेत विवाद में महिला पर डीजल डालकर लगाई आग, 50-60% झुलसी सागर रेफर

बीना। विगत दिवस सुबह बीना से लगभग 12 किमी दूर ग्राम पड़रिया में खेत विवाद के चलते एक महिला को डीजल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल महिला को 112 की मदद से बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया। खेत बखरने से शुरू हुआ विवाद पीड़िता रीना बाई, पति अरविंद सिंह ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, ने बताया कि वह खेत देखने गई थीं। वहां खेत बखर रहे लोगों से उन्होंने कहा कि “जिसके नाम जमीन है पहले उन्हें बुला लो, अभी बखरो मत”। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा “हम तुम्हें जान से मार देंगे” और बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने लगे।रीना बाई के अनुसार, वह खेत छोड़कर आ रही थीं तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने उनके ऊपर डीजल डाल दिया और दूसरे ने माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। आग से वह पूरी तरह झुलस गईं। बेटा मां को बचाने आया तो वह भी झुलसते-झुलसते बचा। उसकी शर्ट भी जल गई।3 लोगों पर आरोप रीना बाई ने पूछने पर बताया कि कलेक्टर सिंह, प्रशांत और संजय सिंह ने उनके ऊपर डीजल डालकर आग लगाई अस्पताल में रीना बाई 50-60% झुलसी हैं। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना पर पुलिस निरीक्षक अनूप यादव भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।पुलिस पीड़िता के बयान लेने के लिए सागर रवाना हो गई है उसके बयान के आधार पर जांच कर पुलिस मामला दर्ज करेगी।

Next Post

एक व्यक्ति केवल एक बार ही बने प्रधानमंत्री, 'वन नेशन-वन पोस्ट' व्यवस्था लागू करने की मांग पर हाईकोर्ट का केंद्र को नोटिस

Thu Jul 2 , 2026
विक्रम सेन आलीराजपुर। आलीराजपुर निवासी 70 वर्षीय अधिवक्ता डॉ. शंकरलाल बागवान ने याचिका दायर की है। देश में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर एक व्यक्ति को केवल एक बार नियुक्त किए जाने तथा ‘वन नेशन-वन पोस्ट’ व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर […]

You May Like