मध्यप्रदेश के घुड़सवारों ने जीते चार पदक

भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कॉनकॉड क्रास कंट्री नेशनल इवेंटिंग प्रतियोगिता 2025’ में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के प्रतिभाशाली घुड़सवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. यादव ने अकादमी के श्री फराज़ खान और श्री लखा सिंह को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रतियोगिता के प्री नॉइज क्रॉस कंट्री मुकाबले में श्री मोक्ष पटेल और श्री हमजा अकील को भी बधाई दी है, जिन्होंने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रचलित खेलों के साथ विशिष्ट खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता प्रसन्नता का विषय है। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित की गई थी।

 

Next Post

माता रमाबाई अंबेडकर सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं- यादव

Fri Feb 7 , 2025
भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी श्रीमती रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि माता रमाबाई सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया […]

You May Like