दीवार गिरी, महिला की मौत     

जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गेंदालाल चौधरी 46 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया बेलबाग ने सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाला विजय चौधरी अपने घर के ऊपर द्वितीय मंजिल में दीवाल का निर्माण करा रहा था। विजय चौधरी द्वारा बनाई जा रही दीवाल अचानक उसके घर पर गिर गई जिससे उसकी मां द्रोपती बाई उम्र 62 वर्ष, बहन नीलम चौधरी उम्र 26 वर्ष दोनों के सिर हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गईं थी, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। दौरान उपचार मां द्रोपती बाई की दीवाल के गिरने से आई चोंटों के कारण मौत हो गयी।

Next Post

टीला पुलिस: आपराधिक मामलों में शरीक दो बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार

Tue Jun 17 , 2025
भोपाल आज सबेरे टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने हरि मजार के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जुनेद उर्फ बच्चा और सोनू उर्फ भूरा बताया। जुनेद के पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई, जिसके चलते उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के […]

You May Like