दस नव निर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) राज्यसभा के सभापति, सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को दस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले सदस्यों में प्रवीण चक्रवर्ती, श्री देबाशीष सामंतराय, श्री सना सतीश बाबू, श्री विजय चिंतकायला, श्री भाष्यम राम कृष्ण, श्री लिंगामनेनी रमेश, श्री राजेश परमानंद शुक्ल, श्री बैद्यनाथ राम, श्री नथवानी परिमल तथा श्री ताई तागक शामिल है।

नवनिर्वाचित सदस्यों में से पांच सदस्यों ने हिन्दी में, एक ने अंग्रेज़ी में, एक ने तमिल में तथा तीन ने तेलुगु में शपथ ली। शपथ लेने वाले सदस्यों में से चार सदस्य आंध्र प्रदेश राज्य से, दो झारखंड से तथा एक-एक सदस्य तमिलनाडु, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा से हैं।

इस अवसर पर विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल; सदन के कुछ सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति; राज्य सभा के महासचिव पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। यह सभी सदस्य हाल ही में राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में निर्वाचित हुए थे।

Next Post

गैस रिसाव की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, 67 लोगों का इलाज जारी

Thu Jun 25 , 2026
चेन्नई, 25 जून (वार्ता) तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी समुद्री खाद्य प्रसस्ंकरण और निर्यात इकाई में गत रविवार को अमोनिया गैस रिसाव की घटना में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 11 हो गयी है। अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा की एक और महिला की सरकारी अस्पताल में […]

You May Like