घायल युवक की मौत से माधवनगर में आक्रोश

 

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में बीती रात अपहरण के बाद की गई बेदम मारपीट में घायल एक 25 वर्षीय युवक रोहित चंचलानी की जबलपुर में उपचार दौरान मौत होने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में परिजनों ने दीपक मोटवानी, मोहित धमेचा, आकु उर्फ आकाश पोपटानी, महेश आडवानी पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर माधवनगर पुलिस ने इस मामले में मृतक व उसके परिजनों की ओर से तो कोई कार्रवाई नहीं की है बल्कि आरोपियों में से एक आकाश पोपटानी की शिकायत पर मृतक रोहित चंचलानी, रवि बजाज और गुल्ली उर्फ गुरविंदर के विरुद्ध शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा न देने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पीएम जबलपुर में चल रहा था।

Next Post

आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: बायोमेट्रिक डाटा में हेरफेर करने वाले दो पर धोखाधड़ी का केस

Sat Jun 21 , 2025
गुना। जिले के कैंट थाना क्षेत्र में आरक्षक (जीडी एवं रेडियो) भर्ती परीक्षा वर्ष 2023 के अंतर्गत चयनित दो अभ्यर्थियों द्वारा आधार कार्ड के बायोमेट्रिक डाटा में बार-बार संशोधन कर परीक्षा प्रक्रिया में संभावित फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों एवं […]

You May Like