गैस रिसाव की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, 67 लोगों का इलाज जारी

चेन्नई, 25 जून (वार्ता) तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी समुद्री खाद्य प्रसस्ंकरण और निर्यात इकाई में गत रविवार को अमोनिया गैस रिसाव की घटना में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 11 हो गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा की एक और महिला की सरकारी अस्पताल में मौत हो गयी। मृतकों में सभी महिलाएं थीं जिनमें आठ ओडिशा और दो असम की रहने वाली थीं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज करा रहे कुल 67 लोगों में से 16 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं तथा 21 को ऑक्सीजन दी जा रही है । वहीं 30 की हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक पांच कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

पीड़ितों में ज़्यादातर ओडिशा, असम और झारखंड के प्रवासी मज़दूर हैं, साथ ही केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लोग भी शामिल हैं। घायलों का इलाज कई अस्पतालों में किया जा रहा है, जिनमें राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ-साथ वेल्स अस्पताल और वेंकटेश्वर अस्पताल जैसे प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और गैस लीक की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

इस बीच सात पीड़ितों के शव हवाई जहाज़ से ओडिशा भेजे जा चुके हैं, और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी शवों को भेजने की तैयारी चल रही है।

 

 

Next Post

निजी निवेश में सुस्ती मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता : कांग्रेस

Thu Jun 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की आर्थिक नीतियां तथा निवेश के अनुकूल वातावरण नहीं होने के कारण देश में निजी कॉरपोरेट निवेश में गतिशीलता घट गई है और अर्थव्यवस्था में आई यह कमी देश के सामने सबसे गंभीर चुनौती बन गई है। कांग्रेस संचार […]

You May Like