जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने 15 नवंबर को प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वर्चुअली लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए।कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल, अतिथियों के आगमन, मंच, टेंट, प्रदर्शनी, बस एवं पार्किंग व्यवस्था समेत सभी तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया।
मंत्री राकेश सिंह ने संबंधित विधानसभा के विधायकों को बस व्यवस्था की जानकारी देने एवं आवश्यक सुझाव देने के निर्देश दिए। बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, डॉ. अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नेता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्वाचक नामावली की गहन समीक्षा पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड जाकर जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम की भव्यता को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
