यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं: रोशनी

सिंगरौली : थाना प्रभारी यातायात रोशनी केशरवानी के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालकों द्वारा सीटबेल्ट धारण करने के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाकर वाहन चालकों, आमजन, स्कूली बच्चों को यातायात नियमो का शत-प्रतिशत पालन करने एवं अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने के निर्देशित किया।

वहीं जागरूकता कार्यक्रम के लिए सरस्वती स्कूल बिलौंजी में पहुंचकर थाना प्रभारी यातायात द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किए जाने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। थाना प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि हम यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।थाना प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि पिलियन रायडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार द्वारा अन्य सवारी सहित सीटबेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध विशेष अभियान के माध्यम से जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई और बताया गया कि इस संबंध में आप अपने अभिभावक आसपास के मित्र एवं पड़ोसियों को भी जागरूक करें।

Next Post

फिल्म निर्देशक सिंगेतम श्रीनिवास राव का निधन, रेड्डी ने जताया शोक

Sun Oct 4 , 2026
हैदराबाद, 04 अक्टूबर (वार्ता) प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिंगेतम श्रीनिवास राव (95) का शनिवार रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 के थे और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। नेल्लोर जिले के उदयगिरि में 21 सितंबर, 1931 को जन्मे सिंगेतम ने रंगमंच […]

You May Like