तेल अवीव में हुए भव्य स्वागत पर पीएम ने व्यक्त किया आभार, भारत-इज़राइल मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल पहुंचने पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अपने मित्र और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत से वे अत्यंत भावुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इज़राइल के बीच मजबूत होते संबंध दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता और विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि भारत-इज़राइल की मित्रता नई ऊंचाइयों को छूती रहे और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और अधिक सशक्त हो।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और क्षेत्रीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। भारत और इज़राइल के बीच रक्षा, कृषि, नवाचार और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में पहले से ही गहरा सहयोग रहा है, जिसे और आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Next Post

रांझी संभाग के वार्डों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर। शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार सुबह रांझी संभाग के विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया। उन्होंने गोकुलपुर तालाब, साकेत नगर, शोभापुर और उदय नगर जैसे क्षेत्रों का सघन दौरा कर सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों […]

You May Like