रांझी संभाग के वार्डों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त

जबलपुर। शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार सुबह रांझी संभाग के विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया। उन्होंने गोकुलपुर तालाब, साकेत नगर, शोभापुर और उदय नगर जैसे क्षेत्रों का सघन दौरा कर सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सफाई मित्रों की उपस्थिति जांची और नालियों की सफाई व कचरा कलेक्शन के कार्य को बारीकी से देखा। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं गोकुलपुर तालाब के आसपास की स्वच्छता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

जनता से किया सीधा संवाद

सफाई के साथ-साथ आयुक्त ने क्षेत्र में हो रहे अधोसंरचना विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उदय नगर और साकेत नगर में निर्माणाधीन सड़कों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि

सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के साथ समय सीमा में पूरे हों। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित वार्डों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिए।

Next Post

उज्ज्वला योजना के क्रियान्वयन और शुल्कों को लेकर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल

Wed Feb 25 , 2026
​सिंगरौली। जिले के सरई तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत निगरी में संचालित गैस एजेंसी इन दिनों चर्चा में है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को लेकर स्थानीय आवेदकों ने अपनी कुछ चिंताएं और समस्याएं साझा की हैं। ​प्रक्रिया और शुल्कों पर […]

You May Like