पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बरझाई बाईपास पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तिवारीखेड़ा निवासी सुनील कुमार केवट (42) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे दीपक कोल ने फोन पर सूचना दी कि उनके भाई सुशील केवट का बरझाई बाईपास पर एक्सीडेंट हो गया है। सुनील जब तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि छोटे भाई सुशील केवट (30) के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण सड़क पर ही उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं, हादसे में घायल दीपक कोल के पैर में गंभीर चोट आ गई। घायल दीपक कोल ने बताया कि वह सुशील केवट की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर बम्हनोदा की तरफ से हाईवे होते हुए बरझैया बाईपास से पनागर जा रहे थे। बरझाई बाईपास से पनागर की तरफ मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी।

Next Post

ओंकारेश्वर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, 26 मकान ध्वस्त

Thu Oct 8 , 2026
ओंकारेश्वर। नगर परिषद ने बुधवार को नए बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वार्ड-1 में 22 और वार्ड-3 में 4 कुल 26 मकान हटाए गए। कार्रवाई से पहले बिजली कनेक्शन काटे गए। सीएमओ मोनिका पारधी के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। राजस्व निरीक्षक जितेंद्र गोहे […]

You May Like