
ओंकारेश्वर। नगर परिषद ने बुधवार को नए बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वार्ड-1 में 22 और वार्ड-3 में 4 कुल 26 मकान हटाए गए।
कार्रवाई से पहले बिजली कनेक्शन काटे गए। सीएमओ मोनिका पारधी के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। राजस्व निरीक्षक जितेंद्र गोहे सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
सीएमओ ने बताया कि कई लोगों ने 2-4 जगह अतिक्रमण कर रखा था। वास्तविक प्रभावितों को वार्ड-15 में जगह दी जा रही है।
