वीरांगना अवंती बाई लोधी पार्क के आस-पास से हटा अतिक्रमण 

अशोकनगर। सीएमओ विनोद उन्नीतान के निर्देशन में अतिक्रमण प्रभारी नारायण बालू की मौजूदगी में नगर पालिका के अमले द्वारा गौशाला स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी पार्क के आसपास से मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया, साफ सफाई कराई गई। इसके साथ ही पार्क में स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा तक पहुंचने में सीढ़ियां लगवाने के लिए नाप जोख की गई। इसके अलावा स्वच्छता सुंदरता के लिए अन्य कार्य भी नपा द्वारा कराए जा रहे हैं। दरअसल आगामी 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती है,इसी के मद्देनजर पार्क में आवश्यक कार्य कराया जा रहा है। जिससे पार्क आकर्षक और सुंदर लगे। वैसे भी किसी भी महापुरुष के पार्क के आसपास साफ सफाई रहना चाहिए,किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए जिससे वहां स्वच्छता, सुन्दरता बनी रहे। उल्लेखनीय है कि गत दिवस अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा द्वारा नपाध्यक्ष, सीएमओ को उक्त कार्यों के लिए ज्ञापन दिया गया था।

Next Post

रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, इस बार दिनभर बंधेगी राखी

Tue Aug 5 , 2025
रायसेन।सावन माह की पूर्णिमा पर भाई बहन के स्नेह का रक्षाबंधन का त्यौहार इस साल 9 अगस्त को असीम उत्साह व धूमधाम से मनाया जाएगा।रक्षाबंधन पर्व पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया।बहनें अपने भाईयों की कलाई पर दिन भर स्नेह की डोर राखी बांधेगी। धर्माशास्त्री पंडित ओमप्रकाश शुक्ला […]

You May Like

मनोरंजन