इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर विधानसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

भोपाल: आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधायक इंदौर में दूषित पेयजल सप्लाई से हुई मौतों के मामले में जिम्मेदारी तय करने और सरकार के तीन मंत्रियों पर कार्रवाई करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

विधायकों के हाथों में विरोध स्वरूप तख्तियां और दूषित पानी से भरी बोतलें थीं। कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि मामले में प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम लोगों की जान गई है, इसलिए सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। बाद में सभी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन की ओर रवाना हुए।

Next Post

मांगलिया में लकड़ी की फैक्ट्री और सांवेर रोड पर ट्रक में लगी आग

Tue Feb 17 , 2026
इंदौर: अलग अलग इलाकों में सोमवार को आगजनी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पहली घटना मांगलिया रोड स्थित एक फैक्ट्री की है, वहीं दूसरी घटना सांवेर टोल टैक्स नाके के पास खड़े एक ट्रक में हुई। दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार की […]

You May Like