रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों के साथ होली मनायी

नयी दिल्ली 04 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता साथियों और दिल्लीवासियों के साथ आज होली मनायी ।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा “होली हमारी सनातन संस्कृति का उत्सव है, जो समाज में सद्भाव, ऊर्जा और एकजुटता की भावना को और सशक्त करता है। ऐसे अवसर हमें सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। यह पावन पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज अपने आवास पर कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली के लोगों से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने सभी नागरिकों के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन पर्व समाज में आपसी विश्वास को सुदृढ़ करते हैं तथा एक उन्नत और सर्वसमावेशी दिल्ली के निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाते हैं।

 

 

 

Next Post

खूनी होली...दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या

Wed Mar 4 , 2026
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती नगर पालदा में बुधवार दोपहर एकयुवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश और होली के दौरान हुए विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक के सीने में चाकू उतार दिया. पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की […]

You May Like