कलेक्टर के सामने सवा सौ लोगों ने सुनाई अपनी समस्याएं 

सिंगरौली । कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अस्थाना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ परीक्षण कर उनका समय-सीमा में निराकरण करें। जिन प्रकरणों में जांच की आवश्यकता है, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की जाए।

Next Post

11 से 18 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह,जबलपुर, धार और खंडवा में होंगे बड़े आयोजन

Tue Nov 10 , 2026
भोपाल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के साथ पत्रकार-वार्ता में इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like