11 से 18 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह,जबलपुर, धार और खंडवा में होंगे बड़े आयोजन

भोपाल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के साथ पत्रकार-वार्ता में इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खण्डवा में बड़े आयोजन होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज को सम्मान और राजनीतिक नेतृत्व देने का काम किया है। रानी दुर्गावती, टंट्या मामा, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जैसे जनजातीय नायकों के नाम पर योजनाएं और संस्थान शुरू किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में दो से तीन किलोमीटर लंबी सांस्कृतिक रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें जनजातीय लोककला, नृत्य और परंपराओं की झलक दिखाई जाएगी। 14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं और देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान तथा दीप प्रज्ज्वलन होगा। 16-17 नवंबर को छात्रावासों में युवाओं से संवाद और 18 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव चौपालें आयोजित की जाएंगी।

Next Post

मोदी ने अनुज श्रीवात्री को भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी

Tue Nov 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुज श्रीवात्री के देश के 100 वें ग्रैंडमास्टर बनने के बाद शतरंज में भारत के बढ़ते कद की सराहना की, इस ‘मील के पत्थर’ को एक असाधारण उपलब्धि बताया और अधिक युवाओं से इस खेल को अपनाने का आग्रह किया। मध्य […]

You May Like