नशे की गोलीयां- सिरप बेचने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार

सतना: शहर कोतवाली से चंद कदम दूरी पर रहकर नशे का कारोबार करने वाले पति- पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सुनीता अग्रवाल निवासी कोतवाली के पीछे रामना टोला को पकडऩे पुलिस टीम पहुंची तो बचने के लिए उसने भागने का प्रयास किया।

इस दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने उसे और फिर कुख्यात तस्कर उसके पति अजय अग्रवाल उर्फ बंटा को पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से नशा करने वाली टेबलेट के 55 पत्ते मिले हैं। इस कार्रवाही में उप निरीक्षक बेबी तरन्नुम, प्रधान आरक्षक वसीम मंसूरी, आरक्षक एकता श्रीवास्तव, प्रियंका चतुर्वेदी की अहम भूमिका रही।

Next Post

खरमसेड़ा पहुंच शोकाकुल परिवारजनों से मिले सांसद

Sun Jul 5 , 2026
सतना: सांसद शनिवार को राहुल यादव पिता मोतीलाल यादव उम्र 35, वीरेंद्र यादव पिता जगदीश यादव उम्र 38 व कृष्ण कुमार पिता रामदास यादव उम्र 28 तीनों निवासी ग्राम पंचायत खरमसेड़ा के यहां पहुंचे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्वांजलि देकर शोकाकुल परिवारजनों से मिल उनको ढाढ़स बंधाया। सांसद ने ग्रामीणों […]

You May Like