मौसेरे भाई और साथियों ने युवक की चाकू से कर दी हत्या

इंदौर: बीती रात माणिक बाग ब्रिज पुलिस चेकिंग पॉइंट के पास एक युवक की उसके मौसेरे भाई और साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या का कारण दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने को लेकर विवाद बताया गया है.घटना सैफी नगर रेलवे स्टेशन झोपड़पट्टी में हुई, जहां रहने वाले 18 वर्षीय दुर्गेश, पुत्र रमेश की हत्या कर दी गई. पुलिस को सूचना रात करीब एक बजे मिली. पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद एसीपी विजय चौधरी और थाना प्रभारी अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का मौसेरा भाई बिट्टू और उसके चार अन्य साथी इस वारदात में शामिल हैं.

आरोपियों की तलाश जारी है. बिट्टू मृतक के घर के पास ही रहता है. पुलिस को पता चला है कि दोनों मौसेरे भाइयों के बीच बीयर पीते समय तात्कालिक विवाद हुआ. दुर्गेश अपने दोस्त के बर्थडे पर केक काटने जाने के लिए तैयार था, जिसे लेकर मौसेरे भाई और मौसी ने मना किया. इस दौरान गालियों और मारपीट के बाद बिट्टू ने अपने चार दोस्तों को बुलाया और चाकू से दो वार कर दिए. हमले में गंभीर घायल दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अब तक फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है.

Next Post

सोनिया ने पूर्व आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी को लिखा पत्र

Sat Oct 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने हरियाणा के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अमनीत पी कुमार को पत्र लिखकर सांत्वना देते हुए कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में वह उनके […]

You May Like