ग्वालियर: भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर ग्वालियर एवं दतिया में हमला किया गया। पत्थरों से खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। पहले दतिया के पास पथराव किया गया, बाद में ग्वालियर स्टेशन पर फिर से पथराव हुआ जिसमें यात्री बाल बाल बच गए।
पथराव के बाद यात्रियों में भय का माहौल है।122001 अप शताब्दी एक्सप्रेस के कोच सी 3 पर हमला किया गया। ग्वालियर स्टेशन पर शताब्दी को रोककर जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की है।
