दक्षिण कोरियाः सैन्य विमान दुर्घटना में चार की मौत

सोल, 29 मई (वार्ता) दक्षिण कोरिया के सैन्य विमान दुर्घटना में चालक दल के सभी चार सदस्यों की गुरुवार को मौत हो गयी।

स्थानीय समाचार पत्र चोसुन इल्बो ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि पी-3 समुद्री गश्ती विमान ने चालक दल के चार सदस्यों के साथ प्रशिक्षण के लिये दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग में एक सैन्य अड्डे से स्थानीय समयानुसार आज अपराह्न 01:43 बजे उड़ान भरी थी। तभी ठीक छह मिनट बाद (अपराह्न 01:49 बजे), विमान अड्डे के पास एक पहाड़ी से टकरा गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी। फिलहाल, इस हादसे में किसी आम नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं हो पायी है। रिपोर्ट के अनुसार विमान के चालक दल के सभी चार सदस्यों के शव जले हुये मिले।

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, तीन शव मलबे से बरामद किये गये। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिये हेलीकॉप्टर और अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया गया। विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

 

Next Post

देश में करना चाहता था मुगल व्यवस्था की स्थापना

Thu May 29 , 2025
हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार जबलपुर। अनलॉफुल एक्टिविटी (प्रिवेंशन) एक्ट में एनआईए के द्वारा गिरफ्तार अधिवक्ता ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने पाया कि अपीलकर्ता के पास से जब्त आपत्तिजनक सामग्री से […]

You May Like