हरतालिका तीज के व्रत संग गणेश उत्सव की तैयारियों का उत्साह

विदिशा। मंगलवार को शहर भर की महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर रही हैं। यह व्रत पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। वहीं अविवाहित युवतियां उत्तम जीवनसाथी की कामना के लिए यह व्रत करती हैं। रात में पूजा-अर्चना कर महिलाएं व्रत का पारायण करेंगी।

इधर, बुधवार से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। शहर के चौक-चौराहों पर पांडाल सज चुके हैं और बाजारों में भगवान गणेश की आकर्षक मिट्टी की प्रतिमाओं की दुकानों पर खूब रौनक है। छोटे-छोटे बच्चे अपनी पसंद के गणपति बप्पा को चुनने बाजार में उमड़ रहे हैं। शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं की स्थापना कर घर-घर और पांडालों में गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा।

Next Post

जनसांख्यिकी में बदलाव चिंता का बड़ा कारण,कलेक्टर और पुलिस इसे गंभीरता से लें: शाह

Tue Aug 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसांख्यिकी में बदलाव को चिंता का बड़ा कारण बताते हुए कहा है कि वा्इब्रेट विलेज प्रोग्राम में शामिल जिला कलेक्टरों और पुलिस को इसे गंभीरता से लेना होगा क्योंकि यह सीधे देश और सीमाओं की सुरक्षा को प्रभावित करता […]

You May Like