हत्याकांड अनसुलझा: तीन दिन बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त


जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बारहा समाधि रोड कैनाल पुल के पास तीन दिन पहले हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश की गुत्थी अब तक अनसुलझी है।पुलिस का प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई लेकिन अब तक न तो मृतक की शिनाख्त हो पाई है और न ही कातिल का कोई सुराग लग सका है। थाने में दर्ज गुमशुदगी रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है परंतु गुमशुदगी रिकॉर्ड से भी अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।

विदित हो कि शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव ग्राम बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मिला था जिसके सिर पर चोट है। मृतक की उम्र करीबन 45 साल है जो सफेद रंग की हाफ शर्ट पहना है जिसकी पीठ तरफ जबलपुर फेफड़ों को बचाओ छपा है।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम किया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस नेे अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि अज्ञात मृतक के सिर पर गन शॉट है। हत्या दूसरे जिले में हुई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच पड़ताल चल रही है।

Next Post

स्कार्पियों की टक्कर से तीन घायल

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में स्कर्पियों की टक्कर से एक्टिवा सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अभिषेक गर्ग 40 वर्ष निवासी गोपाल विहार दमोहनाका कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त अमन साहू, शिवम नेमा के साथ उसकी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेड ई […]

You May Like