​सामाजिक समरसता की मिसाल: भारत विकास परिषद ने किन्नर समुदाय के साथ मनाई रंग पंचमी

मुलताई।रंग पंचमी के पावन अवसर पर रविवार को भारत विकास परिषद, माँ ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। परिषद के सदस्यों ने मुलताई में किन्नर समुदाय के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने किन्नर समुदाय के जनों के साथ आत्मीय मुलाकात की, उन्हें गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान खिलाकर एवं भेंट देकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सभी वर्गों के बीच आपसी सम्मान, प्रेम और समानता का भाव स्थापित करना था।किन्नर समुदाय लंबे समय से समाज की मुख्य धारा से कुछ हद तक दूर रहा है। ऐसे में भारत विकास परिषद द्वारा उनके बीच जाकर त्योहार की खुशियां साझा करना सामाजिक समरसता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। परिषद का यह प्रयास समाज में यह संदेश देता है कि हर व्यक्ति समान सम्मान और अपनत्व का अधिकारी है। इस पहल की नगर में सराहना की जा रही है। इस अवसर पर परिषद के जिला समन्वयक राजीव जैन, शाखा अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, मुकेश जैन, देवेंद्र धोपाड़े, अभिषेक खंडेलवाल, संदीप तारे, भारत भूषण चौधरी, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, सुनेंद्र देशमुख, विनोद जैन एवं सुमित पंजाबी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

Next Post

भीषण बमबारी से तेहरान का आकाश काले धुएं से भरा, पड़ोसी मुल्कों पर ईरान के हमले जारी, इजरायली हमले में लेबनान में 400 की मौत

Sun Mar 8 , 2026
तेहरान/तेलअवीव, 08 मार्च (वार्ता) अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के तेल रिफाइनरियों और डिपो पर किए गए भीषण हवाई हमलों के कारण राजधानी तेहरान का आकाश रविवार सुबह काले धुएं की मोटी चादर से ढक गया। ईरान ने इजरायल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात पर […]

You May Like