​​​​​​​जुआ के फड़ से एक लाख से ज्यादा नकदी बरामद, 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, सवा लाख के मोबाइल जब्त

भिंड: बरोही थाना पुलिस ने जुआ के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1 लाख 10 हजार नगद, 8 मोबाइल 1 लाख 20 हजार कीमत के और 2 लाश की गड्डियां जब्त की गईं।थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अम्लेडा के हार में दबिश दी। पुलिस ने कुल 2 लाख 21 हजार रुपए कीमत के सामान बरामद किए।

पुलिस ने फड़ से सलमान कुरैशी पिता किरन कुरैशी, राजवीर शाक्य पिता छविराम शाक्य, अविनाश शर्मा पिता रामकिशोर शर्मा, राहुल नरवरिया पिता राजेंद्र नरवरिया, चरनजीत जादौन पिता राधेश्याम जादौन, दिनेश जाटव पिता रामसनेही जाटव, रवि जाटव पिता केदार जाटव और सतेन्द्र भदौरिया पिता सोवरन भदौरिया को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बरोही थाने में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुँची राज्यमंत्री

Tue Jan 14 , 2025
सतना:राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने चित्रकूट प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का चित्रकूट पहुँच कर स्वागत किया. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like