सतना : जिले के सभापुर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभापुर थाने में ततैनात प्रधान आरक्षक पप्पू यादव का नशीली दवा के तस्करों से की जाने वाली बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमरक वाइरल हो रहा था. जिसकी जानकारी पुलिय कप्तान के पास भी पहुंच गई.
लिहाजा उक्त वाइरल ऑडियो के जरिए नशे के तस्कर से प्रधान आरक्षक के बीच बातचीत होने की जानकारी स्पष्ट होते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया. उक्त ऑडियो में होने वाली बातचीत के जरिए यह भी स्पष्ट होता नजर आया कि जिले के बिरसिंहपुर कस्बे से लेकर सभापुर, कोटर सहित सतना के बजरहा टोला से किस तरह नशीली दवाओं का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है. लिहाजा नशे के इस गठजोड़ पर भी कड़ा प्रहार करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.
