​बीएचईएल भोपाल: पुष्पांजलि और बुद्ध वंदना के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय थे, जबकि इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक (एचआर) टी.यू. सिंह ने की। वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त एससी, एसटी एवं ओबीसी कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व गणमान्य अतिथियों ने कमला नेहरू बाल उद्यान एवं डॉ. अंबेडकर पार्क जाकर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा बुद्ध वंदना की।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने 14 अप्रैल को ऐतिहासिक दिवस बताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर एक युगांतरकारी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने संविधान के माध्यम से न्याय, समानता और सामाजिक समरसता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

टी.यू. सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बीएचईएल को “मिनी इंडिया” बताते हुए इसकी विविधता और एकता की सराहना की। कार्यक्रम का समापन अशोक कुमार माहोर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Next Post

ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़: विदिशा से इंदौर तक पुलिस की क्लीन स्वीप, करोड़ों के नशीले पदार्थ बरामद

Tue Apr 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है और विभिन्न जिलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। समन्वित कार्रवाई की श्रृंखला में पुलिस ने 1.37 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं तथा संगठित […]

You May Like