इंदौर: शहर में इस साल डेंगू का असर धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। जुलाई माह में डेंगू का पहला मरीज सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह खरगोन से पुलिस ट्रेनिंग के लिए इंदौर आई थी।
माइक्रोबायोलॉजी लैब, एमजीएम मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट में महिला के ब्लड सैंपल में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी मिलने के बाद केस को रजिस्टर्ड किया है। डेंगू-मलेरिया विभाग के अनुसार, अब तक जनवरी से जुलाई अंत तक इंदौर में कुल 25 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं।
इनमें से जून माह में देपालपुर क्षेत्र के चितौड़ा गांव में 11 मरीज एक साथ सामने आए थे। स्वास्थ्य अमले ने महिला के निवास क्षेत्र में फॉगिंग व सर्वे शुरू किया है और नागरिकों से भी साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है।
