श्योपुर: जिले के कराहल सामान्य वन रेंज के सरकारी कमरे में एक फॉरेस्ट गार्ड का शव मिला है, जो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।श्योपुर निवासी लाड़ली लाल जोशी तेज बारिश के दौरान अपने कमरे में सो गए थे। उन्होंने अंदर से कुंडी लगा रखी थी।
जब दो दिन तक वह कहीं नहीं दिखे तो स्टाफ ने खिड़की से झांका। उन्हें जोशी उलटा पड़े मिले। इसके बाद पुलिस और परिजनों को खबर दी गई। बंद दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने कल रात से ही जोशी को फोन लगाया था। कल भी पूरे दिन फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अब परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली है। जोशी कराहल रेंज के दक्षिण क्षेत्र में तैनात थे। उनके परिवार के सभी सदस्य वृंदावन गए हुए हैं।
