नियम ताक पर: नरवाई की आग ने पड़ोस के खेत में मचाई तबाही, खाक हुई गन्ने की बाड़ी

मुलताई। नरवाई जलाने पर प्रतिबंध होने एवं अर्थदंड के प्रावधान होने के बाद भी कुछ किसानो द्वारा नरवाई जलाई जा रही है, जिससे पड़ोसी किसान को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसी ही कुछ घटना रविवार कि ग्राम देवभिलाई मे घटित हुई है। बताया जाता है ग्राम देव भिलाई मे पड़ोसी किसान द्वारा अपने खेत मे नरवाई जलाई थी,तेज हवाओ से नरवाई की आग फैलते चली गई और किसान घनश्याम धाकड़, रवि बरोदे के 4एकड़ खेत मे लगी गन्ना बाड़ी को अपनी चपेट मे ले लिया, नगरपालिका मुलताई की फायरब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एवं गन्ना बाड़ी मे लगी आगबुझाई गई। आग बुझाने मे फायर वाहन चालक धनराज पवार, फायरमेन गिरीश पिपले एवं सुमित पूरी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

सिकलीगर कनेक्शन से लॉरेंस गैंग तक पहुंचते थे हथियार

Mon May 18 , 2026
इंदौर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गे कुलदीप चौहान ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि वह सिकलीगर नेटवर्क के जरिए देसी पिस्टल लाकर गैंग तक पहुंचाता था. इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल खरगोन में कॉटन व्यापारी के यहां हुई फायरिंग में किया था. मामले में अब […]

You May Like