वेस्ट इंडीज दौरे के लिए सोफी मोलिनेक्स की टीम में वापसी

मेलबर्न, 10 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी महिला टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स की चोट के बाद वापसी हुई है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 मार्च से शुरू होने वाले इस दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। यह सीरीज आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी का हिस्सा है।

मोलिनेक्स हाल ही में पीठ की चोट के कारण भारत के खिलाफ घरेलू बहु-प्रारूप शृंखला का बड़ा हिस्सा नहीं खेल सकी थीं। उन्हें अब 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

अनकैप्ड बल्लेबाज ताहलिया विल्सन को भी पहली बार टीम में जगह मिली है, जबकि लूसी हैमिल्टन और निकोल कैरी ने भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी जगह बरकरार रखी है।

ग्रेस हैरिस और एनेबेल सदरलैंड इस दौरे में नहीं खेलेंगी। मुख्य चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि टी20 विश्व कप से पहले यह शृंखला टीम के लिए महत्वपूर्ण तैयारी का अवसर होगी।

टीम : सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), एश्ले गार्डनर (उपकप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोल कैरी, किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया विल्सन।

 

 

 

Next Post

श्रीगंगानगर में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Tue Mar 10 , 2026
श्रीगंगानगर, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में मंगलवार को पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने डाकघर के मुख्य कार्यालय के पीछे स्थित पासपोर्ट कार्यालय को पुलिस ने खाली […]

You May Like

मनोरंजन