तालाब में दो बच्चों के डूबने की आशंका

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत गोपालबाग तालाब में दो स्कूली बच्चों के डूबने की सूचना से हडक़ंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंंची छानबीन की लेकिन अब तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगे है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक गोपालबाग तालाब में होली के रंग से सराबोर बच्चों के तालाब में नहाते देखा था।जिसके बाद पुलिस को साढ़े सात बजे सूचना दी गई कि शाम पांच बजे जो बच्चे नहा रहे थे उनमें से दो डूब गए है। बच्चों के कपड़े, जूते , चप्पल, कागज, बैग, नगदी सौ रूपए अन्य सामान घाट में पड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन कर रही है लोगों से पूछताछ कर रही है जिसमें यह बात सामने आ रही है कि लोगों ने बच्चों के डूबने की बात सुनी है देखी नहीं है।

Next Post

औरंगजेब की तारीफ करने वाले विधायक को यूपी भेजे,अच्छे से होगा ‘उपचार’ : योगी

Wed Mar 5 , 2025
लखनऊ, 5 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) को औरंगजेब की तारीफ करने वाले अपने विधायक को तत्काल पार्टी से बाहर कर देना चाहिये और उन्हे उत्तर प्रदेश भेज देना चाहिये ताकि उनका उपचार हो सके। विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान […]

You May Like