कार सवार लुटेरों ने 15 मिनट में की दो लूट

गढ़ा में एक्टिवा, ओमती में नगदी, मोबाइल मोपेड लूटीं
जबलपुर: शहर में बेखौफ कार सवारों ने 15 मिनट के भीतर दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया। लुटेरों ने पहली लूट गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज गेट के पास की जहां एक युवक से मारपीट करने के बाद धमकाते हुए उसकी एक्टिवा लूट ली और भाग गए। इसके बाद लुटेरे ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल उद्यान कल्चलर स्ट्रीट के पास पहुंचे जहां एक युवक को धमकाते हुए नगदी, मोबाइल, मोपेड लूटीं और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।

गढ़ा पुलिस के मुताबिक अनुराग उपाध्याय 21 वर्षीय निवासी धंनवतरी नगर का अपनी एक्टिवा से घर जा रहा था तभी रात्रि मेडिकल कॉलेज गेट के पास कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और डरा धमकाने के बाद उसके साथ मारपीट की इसके बाद उसकी एक्टिवा क्रमांक  एमपी 20 एसएन 5809 छीन ली और भाग गए।    इसके बाद रात्रि ढाई लुटेरे ओमती थाना अंतर्गत  भंवरताल उद्यान कल्चलर स्ट्रीट पहुंचे जहां उन्होंने शब्बीर अहमद 21 वर्षी निवासी  कृतिका कॉम्प्लेक्स ओमती को निशाना बनाया और डरा धमकाने के बाद उसकी बाइक क्रमांक 20 एसके 8205 और नगदी 500 रूपए, मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
खंगाले फुटेज, संदेहियों को पकड़ा
ओमती और गढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें पुलिस को अहम सबूत हाथ लग गए है। साथ ही पुलिस ने संदेेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं

Next Post

शहर से किडनैप हुई महूंगज की बालिका दस्तयाब

Thu Feb 13 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर से महूंगज की एक बालिका का किडनैप कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि  महूगंज में रहने वाली एक 16 वर्षीय बालिका कंचनपुर में रहने वाले भाई-भाभी के […]

You May Like