RTI के जवाब और EWS नियमों पर उठे सवाल, मनोज कुशवाहा ने नगर निगम को घेरा

ग्वालियर। नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान भारत नवनिर्माण मोर्चा के मनोज सिंह कुशवाहा ने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महत्वपूर्ण मामलों में लगाई गई RTI का जवाब उन्हें अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। कुशवाहा ने लोक सूचना अधिकारी का प्रभार बाबू स्तर के कर्मचारी को दिए जाने और जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त के उपलब्ध नहीं होने पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बिल्डिंग में EWS फ्लैटों के आवंटन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित फ्लैट पात्र लोगों को नहीं दिए गए, फिर भी बिल्डिंग को नगर निगम से अनुमति कैसे मिली, इसकी जांच होनी चाहिए।

Next Post

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 13 लापता नाबालिगों को खोज निकाला

Tue Aug 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पिछले 10 दिनों में लापता एवं अपहृत 13 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल की मदद, मोबाइल एवं टावर लोकेशन ट्रैकिंग तथा लगातार मैदानी कार्रवाई के […]

You May Like